Skip to main content

खामोश रातें, उदास आंखे क्या कहती हैं.....


उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा हैं उन्हें स्वीकारना ही समझदारी है। इन शब्दों के मायने शब्दशः अब समझ में आए हैं। फिलहाल ख्वाबों का खंजर सीने को चीर रहा है। कुछ चीजें बदल रही हैं बदलेंगी लेकिन बहुत कुछ बदलना है पर सब्र का बांध टूट रहा है। कितनी किसकी इज्जत करनी पड़े, अपमान कब तक और कितना सहा जाए। विचारों का अंतर्द्वंद्व अजीब सी मिसमिसाहट भरे आंखों ने नीचे और भी गड्ढे कर रहा है।

कुछ चीजें कभी बदलती नहीं हैं जैसे कि लोगों की आपके प्रति सोच....उन्हें लगता है कि तुम वही  पहले जैसे हों, आप विरोध करो तो बेइज्जत होते हैं और उस समय आपको पता चलता है कि कोई आपके साथ नहीं हैं बस अब तमाशबीन बनकर आपका तमाशा बनते देख रहे हैं। बस वो समय होता है जब आपको सब्र सीखना होता है क्योंकि कभी- कभी जवाब मुंह से नहीं दिए जाते है, आपकी मेहनत जवाब देती है वो भी बहुत जोर से......

ये चीजें इसलिए समझ आईं क्योंकि उस वक्त मैंने सब्र किया, गुस्से को कंट्रोल किया और पूरा जोर आंसुओं को रोकने में लगाया  तब जाकर समझ आया कि दार्शनिक बातें कहने-सुनने में कितनी अच्छी लगती हैं लेकिन अपनाने में, अपने कैरेक्टर में लाने में पूरा जीवन लग जाता है। शायद इसलिए जीवन जंग है किसी और से नहीं बल्कि खुद से...बहुत दिनों पहले दो लाइन पढ़ी थीं जो सब दुख दर्द हर लेती हैं...लिखा है कि 'जिन मुश्किलों में मुस्कुराना हो मना, उन मुश्किलों में मुस्कुराना धर्म हैं.....' 

Comments

Popular posts from this blog

ई-कल्पना पत्रिका में कैसे छपवाएं अपनी कहानियां : मानदेय के साथ प्रोत्साहन भी, पूरी प्रक्रिया जानिए....लिखो और कमाओ

  ई-कल्पना पत्रिका युवा लेखकों के लिए बेहतरीन मंच है। यह पत्रिका ना सिर्फ लेखक की रचना प्रकाशित करती है बल्कि उचित मानदेय भी देती है। जो कलमकार लिखने में रुचि रखते हैं और कहानियों को पन्ने पर उतारना जानते हैं उनके लिए यह पत्रिका प्रोत्साहन प्रदान करती है और शानदार मौका देती है। अगर आप भी कहानी लिखते हैं तो ई-कल्पना को अपनी कहानी लिख भेजिए। प्रक्रिया मैं आपको बताता हूं। सबसे पहले अपनी पूरी कहानी को वर्ड फाइल में समेटकर ई-कल्पना के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर 'ई-कल्पना में प्रकाशनार्थ कहानी' विषय के साथ वर्ड फाइल अपलोड कर ekalpnasubmit@gmail.com पर मेल कर दीजिए। बहरहाल कुछ ही दिनों (लगभग एक हफ्ता) में पत्रिका की तरफ से आपको मेल आएगा। मेल मे लिखा होगा कि आपकी कहानी पढ़ी जा रही है। आपकी रचना की स्वीकृति-अस्वीकृति के निर्णय पर पहुंचने पर जल्द आपसे  संपर्क किया जायेगा। और अगर आपके द्वारा भेजी गई कहानी कहीं और प्रकाशित हो रही है तो तुरंत अवगत कराएं। कुछ दिनों बाद ई-कल्पना की तरफ से कहानी की स्वीकृति-अस्वीकृति को लेकर मेल आएगा। अगर आपकी कहानी अस्वीकृत हुई हो तो फिर आगे कोई बात ही नहीं लेकिन ...

Blog कैसे बनायें? Step by Step in Hindi

  Blog बनाना सीखें- blog कैसे बनायें? Step by step in hindi नमस्कर दोस्तों !  बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि ब्लॉग कैसे बनाते हैं। हम आपके ब्लॉग पढ़ते हैं और हम भी लिखना चाहते हैं लेकिन हमारे पास आईडिया नहीं है कि ब्लॉग कैसे बनाते हैं तो आज मैं सरल तरीके से  step by step  ब्लॉग बना कर बताता हूँ। Free Blog और Website बनाने के लिए इंटरनेट पर कई सारे Platform मौजूद है। लेकिन ब्लॉग में और वेबसाइट में अंतर होता है। आज हम   blogger.com  पर ब्लॉग कैसे बनाये ये जानेंगे। आपके अंदर भी कई विचार आते हैं और उन्हें आप मोबाइल में टाइप करके रख लेते हैं लेकिन आपको ये पता नहीं होता कि इन विचारों को शेयर कैसे करें? कोई आसान प्लेटफॉर्म है जिससे लोग वहाँ जाकर मेरे विचार पढ़ सकें? वही काम आसान किया है ब्लॉगर ने जहाँ आप आसानी से अपने विचार पोस्ट कर सकते हैं और लोगों को भेज सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि आज इंटरनेट बहुत ही सस्ता हो गया है। इसलिए उसका सही इस्तेमाल करना हमें आना चाहिए। ब्लॉग बनाने के लिए हमें सबसे पहले गूगल पर जाना होगा। blogger, google का ही एक प्रोडक्...

बेहतर है आगे बढ़ जाना

तमाम तजुर्बों के बाद बहुत अच्छी सीख सीखने को मिली। वो सीख ये है कि कुछ लोग आपके जीवन में अलग उद्देश्य से आते हैं, आपकी बेहतरी होती है बहुत कुछ होता है और आगे बढ़ता है फिर समय के साथ उन लोगों की प्रियॉरिटी बदल जाती हैं, उनका व्यवहार आपको रास नहीं आता। इस बदलाव से आप टूट भी जाते हैं कि ये इंसान ऐसे कैसे इतना बदल सकता है या ये कल तो मुझे ये कहता था और आज मैं उसके लिए कुछ भी मायने नहीं रखता। इन सबका एक ही सबक है कि अब आपको भी समझना चाहिए कि लोग ऐसे ही होते हैं और आपको भी उसी तरह अपने जीवन में बदलाव लाना चाहिए। वादे-इरादे सब ढकोसले हैं सिर्फ स्वार्थ सगा होता है और उसी से लोग आगे बढ़ते हैं। इसलिए बेहतर है आप भी आगे बढ़ो और इसे जिंदगी का बेहतरीन सबक समझकर एक नई दिशा में आगे बढ़ो। कोई किसी के लिए इतना जरूरी नहीं है कि वो आपको प्राथमिक माने इसलिए उम्मीद बंद करो और ऐसे इंसान तलाश करो जो बदलें नहीं, जो पत्थर की चट्टान की तरह अडिग रहकर तुम्हारा साथ दें।   परिस्थितिया कभी किसी के अनुकूल नहीं रहीं लेकिन जो सच में आपको ऊपर रखते हैं वो परिस्थितियों की परवाह नहीं करते क्योंकि वो आखिरी ...